संप्रदायों के बीच बढते फासलों में धर्मगुरुओं व राजनेताओं की अपील

नयी दिल्ली 15 दिसंबर.वार्ता. बढते राजनैतिक तापमान में विभिन्न संप्रदायों के बीच बढते .फासलों के बीच राजधानी में आज एक अनूठा समारोह हुआ जिसमें एक जैन धर्मगुरु के पदाभिषेक समारोह में सभी धर्म गुरुआे ने इस संबंध में सभी से मिल बैठ कर बात करने का आह्वान किया साथ ही राजनेताओं से सत्ताधारियों से समाज में समरसता कायम करने के अपने दायित्व का निर्वाह करने की अपील की

राष्ट्रीय एकता समिति के संचालक आचार्य श्री मानमल द्वारा युवा मनीष िमुनि लोकेश को युवाचार्य प में मनोनीत किये जाने के समारोह में सभी धमो के धर्मगुरुओं के अलावा केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री प्रकाश जायसवाल तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री सुरेश पचौरी सहित जैन समाज के प्रतिनिधि तथा बडी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे1 समारोह में मुनि श्री मानमल ने समाज में धार्मिक सहिष्णुता कायम कर आपसी वैमनस्य दूर करने का संदेश दिया युवाचार्य ने नया पद भार ग्रहण करते हुए समाज में भाईचारा कायम करने का संदेश देते हुए कहा .आआे मिल बैठ कर आपस में बात करें. चार कदम ही सही लेकिन साथ तो चले. और वहां मौजूद सभी धर्मगुरुओं. राजनेताओं और श्रद्धालुओं ने आमीन कहा1 श्री पचौरी ने आगाह किया कि जो सत्तासीन व्यक्ति समाज में समरसता कायम करने के अपने दायित्व का विर्वाह नहीं करता है तो वह सत्ता से बेदखल कर दिया जाता है1 उन्होंने कहा कि सत्ताधीशों को व्यवस्था निर्माण के अपने दायित्व को सही निर्वहन करना चाहिए. श्री जायसवाल ने भी समाज से आपसी वैमनस्य का कलुषति वातावरण समाप्त कर सत्य अहिंसा के मूल्यों को सवोपरि मानने पर बल दिया1 शोभना शिव जगबीर1610वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+