गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान कल

अहमदाबाद 15 दिसंबर .वार्ता. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए कल मतदान होगा1 भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य में सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गए हैं

इस चरण में राज्य के नौ जिलों में फ्ैले 95 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में रविवार को मतदान हो रहा है1 क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय बलों की 574 कंपनियां लगायी गयी हैं1 इन क्षेत्रों में कुल 20 हजार 544 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिन पर मतदानकर्मियों के रूप में एक लाख 23 हजार सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है

इन निर्वाचन क्षेत्रों पर 599 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं1 भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने सभी 95 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है जबकि कांग्रेस के 92 सीटों पर उम्मीदवार हैं1 कांग्रेस ने शेष सीटें अपनी सहायोगी पार्टियों के लिए छोडी है1 बहुजन समाज पार्टी .बसपा. के 88 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी .राकांपा.के पांच और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. के चार उम्मीदवार मैदान में हैं

उम्मीदवारों में सर्वाधिक संख्या निर्दलियों या फ्िर छोटी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की है1 ऐसे कुल 314 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं

शिशिर पांडे वीरेन्द्र1412 जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+