भारतीय छात्रों की हत्या की जांच के लिये राजनयिक लुइजियाना पहुंचे
वाशिंगटन 15 दिसंबर .वार्ता. अमरीका की लुइजियाना स्टेट यूनिवर्सिटी .एलएसयू. में पी एच डी कर रहे भारत के आंध्र प्रदेश के दो छात्रों की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्या की जांच और उनके परिवारों की सहायता के लिये दो भारतीय राजनयिक लुइजियाना पहुंच गये हैं
चंद्रशेखर रेड्डी कोम्मा..31.. और किरण कुमार आल्लम..33.. आंध्र प्रदेश के क्रमश. कुरनूल और करीम नगर जिले के रहने वाले थे1 इन दोनों के शव गुरूवार रात को यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित एक अपार्टमेंट में पाये गये थे
ह्युस्टन स्थित महावाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत के पी पिल्लई और वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास से प्रथम सचिव आलोक पांडेय लुइजियाना दोनों भारतीय छात्रों की हत्या की जांच के लिये लुइजियाना पहुंच गये हैं
ये राजनयिक यूनिवर्सिटी प्रशासन. पुलिस विभाग और भारतीय .. अमरीकी समुदाय से संपर्क करेंगे
आकाशसुनील1914जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
