विदेशी भक्तों को लेकर पूरी के पुजारियों में रोष
पुरी 15 दिसंबर .वार्ता. उडीसा में पुरी के विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के पुजारी एवं सेवकों ने मंदिर में विदेशी भक्तों के आगमन को लेकर नाराजगी जतायी है
मंदिर के पुजारियों ने आज यह आरोप लगाया कि पुरी के महाराज दिव्य सिंह देव विदेशों में इस्कान भक्तों द्वारा रथ यात्रा के आयोजन को बढावा दे रहे हैं1 इसके अलावा वह विदेशी हिन्दू भक्तों को मंदिर में आने को भी प्रोत्साहित करते हैं1 इससे मंदिर के सामान्य प्रशासन में बाधा पडती है तथा भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है
ऐसा पहली बार हुआ है जबकि मंदिर के पुजारियों ने सडकों पर निकल कर पुरी गजपति महाराज के खिलाफ नारे लगाये इससे पहले कल श्री जगन्नाथ मंदिर के सैकडों कार्यकत्ताओं ने जगन्नाथ सेवायत सम्मिलनी के बैनर तले एक रैली निकाली1 वे श्री देव के इस्कान को अनियमित रुप से रथ यात्रा निकालने की अनुमति देने का विरोध कर रहे थे1 इस रैली का नेतृत्व नरसिंह पूजापंडा ने किया
श्री देव इस मंदिर के .मुख्य सेवक. के पद पर आसीन है1 वह मंदिर की प्रबंध कमेटी के पदेन अध्यक्ष भी हैं1 इसके अलावा भक्त उन्हें भगवान जगन्नाथ का धार्मिक प्रतिनिधि मानते है1 साथ ही उन्हें भगवान जगन्नाथ के बाद का दर्जा मिला हुआ है
शोभित शिशिर रामलाल1613.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
