कश्मीर में चार युवकों की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
श्रीनगर. 15 दिसंबर. वार्ता. जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को सहयोग करने वाले चार लोगों की आतंकवादियों के निर्देश पर की गयी हत्या के मामलें में चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि नवंबर और दिसंबर में आतंकवादियों के खिलाफ छेडे गये बडे अभियानों से नाराज हरकत उल मुजाहिदीन ने सोपोर में चार स्थानीय युवकों की मदद से चार लोगों की हत्या करवा दी 1 इन अभियानों में विभिन्न आतंकवादी संगठनों के कई शीर्ष आतंकवादी मारे गये थे
प्रवक्ता ने कहा कि नवंबर के पिछले सप्ताह में औवेस रसूल शाह तथा अब्दुल मजीद की तथा दिसंबर के पहले सप्ताह में शाहजाद अहमद पाला और फिरदौस अहमद रेशी की हत्या कर दी गयी थी1हरकत उल मुजाहिदीन ने इन युवकों को सुरक्षाबलों का भेदिया बताते हुए लोगों में दहशत फैलाने के लिए इनकी हत्या करवाई थी
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चार लोगों अल्ताफ हुसैन लोन. आबिद हुसैन शेख. आरिफ हुसैन शेख तथा मोहम्मद आमीन डार ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है
सुमन शोभित शिशिर रामलाल1645वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
