लालू ने नीतीश पर संवैधानिक ढ़ांचे को तोड़ने का आरोप लगाया

पटना 15 दिसम्बर .वार्ता. रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल:राजद: के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार पर रेल परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने काआरोप लगाते हुए कहा है कि वह ऐसा कर संवैधानिक ढ़ांचे को ही तोड़रहे हैं

श्री यादव ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री कुमार जिस तरह से रेल परियोजनाओं को लेकर..सौदेबाजी..कर रहे हैं उससे उनका चेहरा बेनकाब हो गया है 1 उन्होंने कहा कि रेलवे में ..तेरामेरा.. नहीं होता है 1 श्री कुमार रेलवे परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराकर संवैधानिक ढ़ांचे को तोड़ रहे हैं और इससे यह भी उजागर हो गया है कि विकास की उनकी बात महज दिखावा है और वह सही मायने में राज्य का विकास नहीं चाहते हैं

गौरतलब है कि पिछले गुरूवार को श्री कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान श्री यादव पर आरोप लगाया था कि वह रेलवे की मंजूर परियोजनाओं पर कुंडली मारकर बैठे हैं1 उन्होंने कहा था कि यदि श्री यादव उनके समय की रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाते हैं तो वह नयी परियोजनाओं में व्यक्तिगत रूप से रूचि लेंगे और जमीन अधिग्रहण के लिए खुद बैठक करेंगे तथा किसानों के पास भी जायेंगे

श्री यादव ने इससे पूर्व पार्टी के सांसदों ् विधायकों ् पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विक्रमगंज लोकसभा उप चुनाव के संबंध में रणनीति तय की 1 उन्होंने पार्टी नेताओं से नीतीश सरकार की विफलता को उजागर करने और सामाजिक न्याय तथा धर्मनिरपेक्षता के प्रति पार्टी की कटिबद्धता से लोगों को अवगत कराने की अपील की1 राजद अध्यक्ष ने उप चुनाव में जीत का दावा करते हुए सभी समान विचारधारा वाले दलों सेराजद उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की1 उन्होंने बताया कि वह 18 दिसम्बर से चुनाव प्रचार में जायेंगे

शिवा शिव रामलाल1618वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+