बिहार के विभिन्न त्वरित अदालतों ने दी 47 को उम्रकैद
पटना 15 दिसंबर .वार्ता. बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य सेविभिन्न जिलों में गठित त्वरित अदालतों ने पिछले 48 घंटों को दौरान47 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है
अपहरण और डकैती के मामले में जहां गुरूवार को बक्सर जिले कीएक त्वरित अदालत ने 16 अभियुक्तों को आजीवन कारवास की सजासुनाई थी वहीं हत्या के विभिन्न मामलों में कल नालंदा. पूर्वी चंपारण.मधुबनी और बांका जिले की त्वरित अदालतों ने क्रमश. दस. आठ. नौतथा चार दोषयिों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
सरकार द्वारा आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य सेगठित इन न्यायालयों ने अब सकारात्मक परिणाम देना शुरू कर दिया है1 त्वरित अदालतों से जहां एक आेर आम आदमी को जल्द न्याय मिल रहा है वहीं दूसरी आेर अपराधी जेल पहुंच रहे हैं जिससे अप्रत्यक्ष रूप से अपराधों पर अंकु श लगाने में भी मदद मिल रही है1 सतीश शिव वीरेन्द्र1419 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
