उ.प्र.में सर्द हवा ने ठंड बढायी: चार और मरे
लखनऊ 15 दिसम्बर.वार्ता.सर्द हवा चलने सेसमूचा उत्तर प्रदेश कडाके की ठंड की गिरफ्त में है1 पिछले 24 घंटे में चार और व्यक्तियों की मृत्यु के साथ राज्य में ठंड लगने से मरने वालों की संख्या बढकर 33 हो गई है
राज्य में सुबह. शाम पड रहे घने कोहरे की वजह से लम्बी दूरी कीट्रेनें कई.कई घंटे विलम्ब से चल रही हैं तथा सडक यातायात भीप्रभावित हुआ है1 इस बीच. आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक के.पी. कुलश्रेष्ठ ने आज यहां बताया कि अगलें 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की सम्भावना है1 इस अवधि मेें राज्य के अनेक स्थानों पर रात के तापमान में काफी गिरावट आने और सुबह.शाम कोहरा पडने का अनुमान है1 ललितपुर सेे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कडाके की ठंड पड रही है1 पिछले 24 घंटों के दौरान जिले मेंें एक व्यक्ति के ठंड लगने से मरने की सूचना है
सिद्धार्थनगर से प्राप्त समाचार के अनुसार बस्ती मंडल के संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जिलों में सर्द हवा चलने से कडाके की ठंड पड रहीहै1 पिछले 24 घंटोंे में ठंड लगने से सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगरजिलों में एक.एक व्यक्ति के मरने की सूचना है1 बरेली से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शीतलहर ने जिले को चपेट में लेलिया है1 आज भी पूरे क्षेत्र में दिन भर बर्फीली हवा चलती रही1 पिछले24 घंटों में एक व्यक्ति के ठंड लगने से मरने की खबर है1 हिमांशु शिव जगबीर1658जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
