पाक नागरिक गिरफ्तार
गाजियाबाद 15 दिसंबर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुप्तचर ब्यूरो ने थाना कविनगर क्षेत्र से आज एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया1 पकडा गया मोहम्मद इरशाद पिछले एक वर्ष से यहां अवैध तरीके से रह रहा था1 स्थानीय गुप्तचर ब्यूरों ने दिल्ली स्थित आई बी अधिकारियों को सूचना दे दी
गुप्तचर एजेंसी के मुताबिक इरशाद पुत्र आजम खां मूलत. जनपद बुलदंशहर का रहने वाला है1 वह वर्ष 1994 में पाकिस्तान चला गया था. वहां उसने नागरिकता हासिल कर ली थी1 गत 14 नवम्बर को इरशाद अटारी के रास्ते दो माह के वीजा पर भारत आया लेकिन अवधि बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान वापस नहीं गया1 इरशाद के गायब हो जाने के बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका
पुलिस अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्तचर सेवा में तैनात एक दारोगा ने इरशाद को आज हापुड चुंगी के पास उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था1 उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित आई बी की टीम इरशाद से पूछताछ कर रही है
सं. शिव रामलाल1424.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
