स्वतंत्रता सेनानी राम अधार तिवारी नहीं रहे
जौनपुर 15 दिसम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सुजानगंजक्षेत्र के दारुनपुर गांव निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामअधार तिवारी का कल लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया 1 वहलगभग सौ वर्ष के थे
श्री तिवारी ने विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी औरपंडित जवाहर लाल नेहरु के विचारो से प्रभावित होकर देश की आजादीकी लडाई में भाग लेना शुरु किया था1 इस दौरान वह कई बार जेलभी गये1 सन् 1942 में वह प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किये गये औरचौदह माह बाद जेल से रिहा हुए1 वह गत मई माह से बीमार चल रहेथे
उनका अंतिम संस्कार आज इलाहाबाद मे गंगा तट पर पूरे नागरिकएवं राजकीय सम्मान के साथ किया गया
सं.शिव नंद1908 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
