श्रीलंका के रक्षा बजट में 12 फीसदी की वृदि्ध
कोलंबो.15 दिसम्बर. वार्ता. श्रीलंका सरकार अगले वर्ष के बजट में रक्षा खर्च में लगभग 12 प्रतिशत की वृदि्ध कर सुरक्षा इंतजामों पर 166.44 अरब रुपये व्यय करेगी
श्रीलंका संसद में कल वर्ष 2008 के लिये बजट प्रस्तावों को मंजूरीदे दी गयी 1 देश के उत्तरी क्षेत्रों में तमिल विद्रोहियों के विरुद्ध सैन्य अभियान के मद्देनजर यह वृदि्ध हालांकि मामूली ही है1 वर्ष 2007में रक्षा बजट 139.4 करोड रुपये का था
225 सदस्यीय श्रीलंकाई संसद में 114 सदस्यों ने बजट के पक्ष में तथा 67 सदस्यों ने खिलाफ वोट दिये1 जबकि माक्र्सवादी पार्टी जनताविमुक्ति पेरामुना . जेवीपी.के 37 सदस्यों तथा पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाकुमारतुंगा के भाई एवं राष्ट्रीय धरोहर मामलों के मंत्री ने मतदान में भाग नहीं लिया
राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने बजट प्रस्ताव पेश करते हुये दावा कियाकि देश में पिछले दो वषो से अनेक चुनौतियों के बावजूद सात प्रतिशतकी विकास दर कायम रही है
सचिन.राणा 0924वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
