भाजपा ने बौखलाहट में आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया .

कांग्रेस .. नई दिल्ली .10 दिसम्बर. वार्ता.कांग्रेस ने श्री लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के भारतीय जनता पार्टी . भाजपा . के फैसले को बोखलाहट में उठाया हुआ कदम बताया और कहा किइससे गुजरात के लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आज भाजपा के इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव मेंं अपनी हार निश्चित जानकर भाजपा बोखला गई है और इसी बौखलाहट में यह फैसला लिया गया है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है और डाक्टर मनमोहन सिंह मजबूती से उस पद पर काबिज हैं 1 उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में भी कांग्रेस संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के अन्य दलों के साथ मिल कर फिर सत्ता में आएगी

डा अहमद ने कहाकि भाजपा ने इस फैसले के जरिए गुजरात के लोगों को संदेश देने की कोशिश की है लेकिन गुजरात के लोग उसके किसीांसे में आने वाले नहीं हैं 1 उन्होंने कहा कि यह सबको पता है कि राष्ट्रीय जनतांति्रक गठबंधन श्री आडवाणी के नेतृत्व को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है और इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि गुजरात चुनाव के बाद भाजपा इस मसले पर पुनर्विचार करने की बात करने लगे उन्होंने कहा कि भाजपा श्री आडवाणी को एक बार फिर उसी तरह ठंडे बस्ते में डाल सकती है जैसा कि उसने जिन्ना संबंधी बयान के समय किया था 1 जय . अभिनव . शिव प्रेम .2133वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+