छह सैनिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई. एक लापता
शिलांग. 10 दिसंबर. वार्ता. सेना ने असम रेजिमेंट के उन छह जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरु कर दी है जिन्होंंने मणिपुर के सक्रिय उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिवरेशन आर्मी के तीन संदिग्ध उग्रवादियों को रिहा कर दिया था1 इनमेंं से एक जवान लापता है
असम रेजिमेंट के कर्नल एस एन राय ने आज यूनीवार्ता को बताया कि पिछले माह इन छह जवानों ने अपने उच्च अधिकारियोंं से अनुमति लिए बिना तीनों संदिग्ध उग्रवादियों को छोड दिया था
उन्होंने बताया कि सेना के इन जवानों ने असम रेजिमेंंट के बेस कैंप हपी वेली में बंद तीनों उग्रवादियों को उच्च अधिकारियों को अनुमति के बिना रिहा कर दिया था और तब से ही इनमें से एक जवान बेस कैंप से लापता है1 कर्नल राय ने बताया कि पांचों सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है तथा भगोडा सैनिक को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं1 भगोडा सैनिक पश्चिमी इम्फाल जिले का रहने वाला है
अभिनव.शिव नंद2005 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
