लालकृष्ण आडवाणी का जीवन परिचय

नयी दिल्ली .10 दिसंबर. वार्ता. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा पाने में असमर्थता के बाद पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनावों की बागडोर सौंप दी है

देश के उपप्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री के पदों पर रह चुके श्री आडवाणी पेशे से पत्रकार रहे हैं 1 श्री आडवाणी का पूरा नाम लालकिशन चंद आडवाणी है और उनका जन्म 08नवंबर 1927 को पाकिस्तान में कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था 1 उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद पाकिस्तान के सिंध स्थित डी जी नेशनल कालेज में दाखिला लिया 1 उसके बाद उन्होंने बाम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की

श्री आडवाणी का राजनीतिक जीवन में प्रवेश 1942 में कराची में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से हुआ 1 वे कराची में संघ के शाखा सचिव थे 1 इसके पश्चात वे भारतीय जनसंघ में सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर गए 1श्री आडवाणी जनसंघ के टिकट पर पहली बार 1970 में लोकसभा के लिए चुने गए 1 इसके अलावा वे 1970 .72 के दौरान दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे 1 वे 1973. 74 तथा 75 में लगातार तीन बार अखिल भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे 1 वर्ष 1970 से 1989 के बीच वे राज्यसभा सदस्य रहे तथा 1989 तथा 1991 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे 1 पंचानन. प्रेम .2105जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+