किसानों को एक पए प्रति एकड का मुआवजा दिया जाये.हर्ष वर्धन

नयी दिल्ली.10 दिसम्बर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने राजधानी में किसानों की अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का मुआवजा एक करोड पए प्रति एकड किए जाने की मांग की है1 डा. हर्ष वर्धन ने आज कहा कि किसानों की जो जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण.डीडीए. अधिग्रहित करता है . उससे वह प्रति एकड कई करोड पए की कमाई करता है . जबकि किसान को दिया जाने वाला मुआवजा उसकी तुलना में बहुत कम है और इस राशि से उसके परिवार का गुजर बसर मुश्किल हो जाता है1 अनधिकृत कालोनियों तथा गांवों में जमीन की खरीद.फरोख्त के लिए तय की गई सकिल दरों को अत्याधिक बताते हुए डा. वर्धन ने इसे कम किए जाने की मांग की1 उन्होंने कहा कि प्रत्येक कालोनी तथा गांव में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं आदि को देखते हुए इन दरों को तय किया जाना चाहिए1 उन्होंने अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आश्वासनों की आलोचना करते हुए कहा कि वह केवल लोगों को भ्रमित कर रही हैं 1 उन्होंने कहा कि अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने का काम केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय को करना है और उसने इसके लिए जो कठोर शते तय की हैं . उनके चलते अगले 10 साल में भी इनको नियमित नहीं किया जा सकेगा 1 इस दौरान सरकार तथा अधिकारियों की मिलीभगत से कई अनधिकृत कालोनियों और बस जायेंगीं और राजधानी की स्थिति जस की तस बनी रहेगी

मिश्रा.शिव नंद1904 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+