ब्रह्मपुत्र मेल पटरी से उतरी.एक मरा 63 घायल
सिलीगुडी.10दिसंबर.वार्ता.गुवाहाटी से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के 13 डिब्बे कल देर रात पटरी से उतर जाने से पैंट्रीकार के एक कर्मी की मौत हो गयी और 63 यात्री घायल हो गये 1 घायलों में 36 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है
उत्तरपूर्व सीमांत रेलवे .एनएफआर. के अधिकारियों ने आज बताया कि यह हादसा यहां से 20 किलेामीटर दूर निजबाडी में कल रात सवा ग्यारह बजे हुआ1 गंभीर प से घायलों में अधिकतर सुरक्षाकर्मी हैं और उन्हें एनजेपी रेलवे अस्पताल और नार्थ बंगाल मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल.एनबीएमसी. में भर्ती कराया गया है1 एनएफआर के मुख्य प्रवक्ता त्रिकालोग्य रवा के अनुसार 28 घायलों को एनजेपी अस्पताल में तथा आठ घायलों को एनबीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है1 शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी
श्री रवा ने बताया कि दुर्घटना के कारण निजबाडी में करीब 1300 यात्रियों को आज दो विशेषगाडी से कठिहार पहुंचाया गया है और फिर वहां से एक रेलगाडी इन यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई1उल्लेखनीय है कि रंगापट्टी और निजबाडी रेलवे स्टेशनों के बीच दार्जीलिंग जिले में कल रात सवा ग्यारह बजे ब्रह्मपुत्र मेल के 13 डिब्बे पटरी से उतर गये थे1 प्राथमिक जांच के अनुसार इस दुर्घटना के लिए डिब्बों को आपस में जोडने वाले उपकरणों का ढीला होना बताया जा रहा है1हालांकि तोडफोड की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है1उधर एनएफआर ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं
दुर्घटना में मारे गये पैंट्रीकार कर्मी की पहचान बिहार के सहरसा जिले के निवासी मोहम्मद इनरोज के प में हुई है1 उसका शव गैस कटर से डिब्बे को काटकर निकाला गया
सुमन मधुलिका लखमी1829जारीवार्ता1735


Click it and Unblock the Notifications
