दिल्ली मीडिया पूर्वाग्रह से ग्रसित ..रामदास
चेन्नई 10 दिसंबर.वार्ता. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने दिल्ली के मीडिया पर उनके प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का आरोप लगाया है
श्री रामदास ने आज यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली का मीडिया उन्हें लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित है क्योंकि वह एक पिछडी जाति से हैं
उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक डा0 वेणुगोपाल और उनके बीच उठे विवाद को मीडिया द्वारा गलत तरीके से तूल दिए जाने पर यह टिप्पणी की1 पत्रकारों ने जब इस पर विस्तार से बताए जाने की बात कही तो स्वास्थ्य मंत्री ने इससे मना कर दिया और कहा कि उन्हें जो कहना था वह कह चुके और आगे कुछ नहीं कहना चाहते
मेडिकल छात्रों की एक वर्ष के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति किए जाने और इसके लिए मेडिकल पाठ्यक्रम की अवधि बढाए जाने पर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक नेता इस विरोध का साथ दे रहे हैं वे सब ग्रामीणों के दुश्मन है क्योंकि आज की तारीख में देश के ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं की सबसे ज्याद जरूरत है
मधूलिका शिव मनोरंजन 2024 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
