यात्रियों की अनदेखी करने पर एयरलाइनों सेजलपान का खर्च वसूलेंगें.पटेल
नयी दिल्ली10 दिसंबर वार्ता नागरिक उडयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने आज घोषणा की कि अगर किसी भी कारणवश उडान में अत्यधिक विलंब होने पर संबद्ध एयरलाइन यात्रियों की उपेक्षा करती है तो हवाई अड्डा प्राधिकरण या हवाई अड्डा के आपरेटर यात्रियों को जलपान और अन्य सुविधाएं मुहैया करायेंगी एवं उसका सारा खर्च एयरलाइन से वसूला जाएगा
श्री पटेल ने आज से शुरू हुये पांच दिवसीय उड्यन सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन करते हुये यह घोषणा की1उन्होंने कहा कि यात्रियों को विलंब के कारण हवाई अड्डे पर अक्सर होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुये दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों के प्राइवेट आपरेटरों और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं
हाल में दिल्ली और मुंबई में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ..एटीसी.. में तकनीकी खराबी उडानों में 18 घंटे तक विलंब होने के बारे में श्री पटेल ने कहा कि दोनों हवाई अड्डों पर उडानों को सुचारू ढंग चलाने के अत्याधुनिक उपकरण लगाये गये हैं तथा सुरक्षा उपायों में कोई कसर नही छोडा गया है1इस मौके पर मौजूद प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि रडार में कोई खराबी नही आई थी और एटीसी टावर के उपकरण में आई तकनीकी खराबी को दस मिनट में दूर कर दिया गया था
उपाध्याय कैलाश लखमी1815जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
