..मानवविकास के लिए मानवाधिकार अनिवार्य. प्रतिभा
नयी दिल्ली 10दिसम्बर .वार्ता. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा है कि सम्यक मानव विकास के लिए मानवाधिकारों को सुनिश्चित होना जरूरी है तथा ऐसी विश्वव्यवस्था का निर्माण भी होना चाहिए जिसमें सभी देशों के नागरिकों को विकास का पूरा मौका मिले
श्रीमती पाटिल ने आज विश्व मानवाधिकार दिवस पर यहां विज्ञान भवन में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ..विकास का अधिकार .. मूलभूत मानवाधिकार है1 उन्होंने कहा कि दुनिया के विकासशील देशों को विश्व मंच पर समुचित स्थान मिलना चाहिए1 संयुक्त राष्ट्र विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में इन देशों को महत्व दिया जाना चाहिए1 मानवीय गरिमा को सभ्य समाज में महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक. सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्रों मेंगरीबों और उपेक्षित वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के विशेष उपाय किये जाने चाहिए1 उन्होंने कहा कि देश की राजनीतिक एवं न्यायिक प्रणाली को गरीबों पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि राष्ट्रनिर्माण में वे आेर अधिक योगदान कर सकें
राष्ट्रपति ने कहा कि आज विकास की अवधारणा में जनकल्याण से अधिक जोर जन अधिकारों पर दिया जा रहा है1 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग महिलाओं. बच्चो और गरीब तबकों के हितों की रक्षा करने तथा उनके सशस्त्रीकरण के लिए प्रयासरत है
विकालांगों के अधिकारों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कानूनी व्यवस्था होनी चाहिए कि ये लोग सामान्य एवं बेहतर जीवन जी सकें
सुफल.मधूलिका.रमेश1457वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
