कोकीन मामले में फरदीन खान अदालत में पेश
मुंबई. 10 दिसंबर. वार्ता. कोकीन खरीदी मामले में जमानत पर रिहाफिल्म अभिनेता फरदीन खान आज अदालत में पेश हुआ और अपनानया पासपोर्ट जमा कराया
अभियोजन पक्ष ने यह आरोप लगाते हुए कि फरदीन खान अदालत मेंअनुपस्थित रहकर मामले की सुनवाई टालना चाहता है, उसकीजमानत रद्द करने की अपील की थी
फरदीन खान ने आज अदालत में पेश होकर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीशपीएन देशमुख के समक्ष नया पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा कराये
फरदीन ने अदालत में अनुपस्थिति का कारण अमरीका में अपनापासपोर्ट खो जाना बताया था
फरदीन खान को 2001 में नासिर शेख नामक ड्रग पेडलर से कोकीनखरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था1 नासिर शेख जो कि इस मामले में आरोपी है ने अपने बयान में स्वीकारकिया था कि उसने कई अवसरों पर फरदीन को 3000 पये में एकग्राम कोकीन बेची है
फरदीन के वकील ऐयाज खान ने अदालत में कहा कि उनकेमुवक्किल के पास कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था
इस मामले में अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी
महेश 1823 .वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
