सभा में नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र बने

बडवानी 10 दिसंबंर.वार्ता.मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बडवानी जिले के सेंधवा में आज भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.की वरिष्ठ नेतासुषमा स्वराज की चुनावी सभा में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कामुखौटा लगाए अनेक पार्टी कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र रहे

खरगोन लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए यहां पार्टी प्रत्याशीकृष्णमुरारी मोघे के पक्ष में आयोजित सभा में अनेक कार्यकर्ता श्री मोदी का मुखौटा पहने थे1सभा में मोदी का मुखौटा आदिवासियों मेंबांटा भी गया जिसे उन्होंने बडे कौतूहल से देखा

हाई प्रोफाइल गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बडी संख्या में श्री मोदी के मुखौटे बनवाए हैं और वहां चुनावी सभाओं में इन्हें पहने कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को दर्शाने का प्रयास करते हैं1वहां प्रचार के लिए मध्यप्रदेश से भी काफी कार्यकर्ता गए थे जो लौटते समय इसे अपने साथ यहां ले आए

सूत्रों का कहना है कि संभवत. इसकी प्रेरणा एक टेलीविजनविज्ञापन से ली गयी है जिसमें भारतीय क्रिकेट सितारे सचिन तेंदुलकर का मुखौटा पहने अनेक बच्चे नजर आते हैं

सं.शिव नंद2136 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+