टाटा की लखटकिया कार अगले साल के मध्य तक आएगी
कोलकाता. 10 दिसम्बर. वार्ता. टाटा मोटर्स की लखटकिया कार अगले साल के मध्य तक पश्चिम बंगाल के सिंगुर में स्थित फैक्टरी से बाहर आ जाएगी
यह जानकारी राज्य के प्रधान सचिव. वाणिज्य एवं उद्योग. सव्यसाची सेन ने आज यहां इंडो इटैलियन चैम्बर आफ कामर्स की एक कार्यशाला में दी
डा. सेन ने कहा कि टाटा मोटर्स की अपनी पहली छोटी कार 2008 तक सिंगुर फैक्टरी से बाहर निकालने की योजना है
उन्होंने इटली से आए उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने के वास्ते जमीन और अन्य सुविधाएं देने की पेशकश की1 वहां के उद्योगपतियों. व्यवसायियों और शिक्षाविदों का 35 सदस्यीय दल कारोबार की संभावनाएं टटोलने के लिए इन दिनों भारत आया हुआ है
कैलाश. नंद1836 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
