राष्ट्रीय फिल्म वार्ता प्रदीप तीन मुंबई..
वार्ता प्रदीप तीन मुंबई.. यह गीत इस कदर लोकप्रिय हुआ कि सिनेमा हॉल में दर्शको इसे बार बार सुनने की ख्वाहिश होने लगी और फिल्म की समाप्ति पर दर्शको की मांग पर इस गीत को सिनेमा हॉल मे दुबारा सुनाया जाने लगा1 इसके साथ ही फिल्म ..किस्मत.. ने बॉक्स आफिस के सारे रिकार्ड तोड़ दिये और इस फिल्म ने कोलकाता के एक सिनेमा हॉल में लगातार लगभग चार वर्ष तक चलने का रिकार्ड बनाया 1 इसके बाद वर्ष 1950 मे प्रदशित फिल्म..मशाल.. में उनके रचितगीत ..उपर गगन विशाल नीचे गहरा पाताल ्बीच में है धरती ् वाह मेरेमालिक तुने किया कमाल..भी लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हुआ
इसके बाद कवि प्रदीप ने पीछे मुडकर नही देखा और एक से बढकर एकगीत लिखकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया 1वर्ष 1954 मे प्रदशितफिल्म ..नास्तिक .. में उनके रचित गीत ..देख तेरे संसार की हालत क्याहो गयी भगवान कितना बदल गया इंसान .. समाज में बढ रहीकुरीतियों के पर उनका सीधा प्रहार था
1954 में ही फिल्म ..जागृति ..में अपने गीतों कीकामयाबी के बाद वह शोहरत की बुंलदियो पर जा बैठे1 प्रदीप केगीत.. हम लाये है तूफान से कश्ती निकाल के ् इस देश को रखनामेरे बच्चो संभाल के..और दे दी आजादी हमें बिना खडग बिना ढा़लसाबर मती के संत तूने कर दिया कमाल .. जैसे गीत आज भी लोगो केबीच काफी लोकप्रिय है1 ये गीत देश भर मे स्वतंत्रता दिवस औरगणतंत्र दिवस के अवसर पर आज भी खासतौर से सुने जा सकते है1 साबरमति के संत तूने कर दिया कमाल ..गीत के जरिये कवि प्रदीप ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है
साठ के दशक में पाश्चात्य गीत.संगीत की चमक से निर्माता निर्देशक अपने आप को नही बचा सके और धीरे धीरे निर्देशको ने कवि प्रदीप की आेर से अपना मुख मोड लिया 1लेकिन वर्ष 1958 में प्रदशित फिल्म ..तलाक ..और वर्ष 1959 मे प्रदशित फिल्म ..पैगाम .. में उनके रचित गीत ..इंसान का इंसान से हो भाईचारा ..की कामयाबी के बादकवि प्रदीप एक बार फिर से अपनी खोयी हुई लोकप्रियता पाने मेंसफल हो गये
प्रेम पांडेय लखमी1503जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
