पीएमएल क्यू ने घोषणा पत्र जारी किया
लाहौर 10 दिसंबर.वार्ता. राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ् की पाकिस्तान मुस्लिम लीग.कायदे आजम.ने जनवरी में होने वाले आम चुनाव के लिये आज घोषणा पत्र जारी कर दिया
पीएमएल क्यू. के अध्यक्ष चौधरी शुजात हुसैन ने कहा कि उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में मानवाधिकार.सहिष्णुता और फ््री मीडिया को तवज्जों दी गई है
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र को तैयार करते समय पार्टी ने कायदे आजम मुहम्मद अली जिन्ना के विचारों को भी ध्यान में रखा है1उन्होंने कहा कि इन चुनावों में उनकी पार्टी का नारा होगा ..जियो और जीने दो1..पार्टी के सचिव मुशाहिद हुसैन ने कहा कि पार्टी मुल्क में लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष करती रहेगी और उनकी पार्टी बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी
अंकुर मनोरंजन 2014 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
