भुखमरी मिटाने के लिए .एक मुट्ठी अनाज. आंदोलन की शुरुआत
नयी दिल्ली. 10 दिसंबर.वार्ता.ारखंड के मुख्यमंत्री मधु खोडा ने कहा है कि अगर देश में विकास दर का लक्ष्य 10.5 प्रतिशत हासिल करना है. तो सबसे पहले पूरे देश में.. खाद्यान्न सुरक्षा.. कायम करनी होगी. बगैर इसके यह लक्ष्य नहीं प्राप्त किया जा सकता है
देश के सबसे युवतम मुख्यमंत्री श्री खोडा ने आज यहां.फूड फार द हंगरी फाउंडेशन. द्वारा आयोजित समारोह में . एक मुट्ठी अनाज. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए यह बात कही1 इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी ने श्री खोडा को राज्य मेंं भुखमरी दूर करने के सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित भी किया
गौरतलब है कि इस वर्ष 20 सूत्री कार्यक्रमों के क्रियान्वयन मेंारखंड पूरे देश में अव्वल रहा तथा राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून के क्रियान्वयन में देश में तीसरे स्थान पर रहा
श्री खोडा ने कहा कि बगैर भुखमरी दूर किए देश में लोगों की कार्यक्षमता नहीं बढ सकती और बगैर कार्यक्षमता के उत्पादकता नहीं बढेंंगी1 इस तरह देश का विकास दर भी नहीं बढेगा1 इसलिए इस देश से भुखमरी मिटाना बहुत जरुरी है और यह तभी संभव है जब खाद्य सुरक्षा हो
उन्होंने कहा कि भूख की वजह से समाज में अशांति फैलती है1 मैं तो अपने राज्य में नक्सलवाद को ेल रहा हूं1 हमारे राज्य में भी बहुत गरीबी है1 आदिवासी लोग भुखमरी के कारण फल के छिलके खाते हैं. महुआ खाते हैं. लेकिन हमने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के जरिए काफी लोगों को रोजगार दिया है1 अब गांवों में लोगों को एक दो जून की रोटी मिल रही है1 हमारा राज्य इस साल 20 सूत्री कार्यक्रम में नंबर एक हो गया है
श्री खोडा ने कहा कि आज हमें अपने नजरिए को बदलने की जरुरत है1 हम अपना दृष्टिकोण बदलें तो बहुत कुछ हो सकता है1 मैं तो अपने राज्य में अकेला हूं यानी निर्दलीय हूं. लेकिन में प्रयास कर रहा हूं1 छोटा ही प्रयास सही1 .एक मुट्ठी अनाज. एक अच्छा आंदोलन है1 हम इस तरह एक मुट्ठी अनाज गरीबों के लिए बचाकर उनकी भूख मिटा सकते हैं
अरविंद.मधूलिका नंद1812 जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
