मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट मांगी
पटना 10 दिसम्बर.वार्ता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहारमें आयोजित एक सरकारी समारोह में विधायकों को सम्मान नहीं दियेजाने के आरोपों के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट देने को कहाहै
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज विधानसभा में इस मुद्दे पर हुए हंगामें के बाद अपने कक्ष में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार ने इस मामले पर मुख्य सचिव को पूरी जानकारी देने को कहा है 1 साथ ही इस घटना की पृष्ठ भूमि का भी पता लगाने का आदेश दिया है 1 उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में अफसरशाही नहीं बल्कि लोकशाही मजबूत हुई है 1 मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों के मान सम्मान को कोई ठेसनहीं पहुंचा सकता है 1 उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्तिगत मामलाआता है तो सरकार मामले की जांच के बाद दोषी अधिकारी परकार्रवाई भी करेगी 1 शिवा मधुलिका लखमी1825वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
