भाजपा ने नंदीग्राम के बाद केरल में वामपंथी हिंसा का मुद्दा उठाया
नयीदिल्ली 10 दिसम्बर.वार्ता.भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम के बाद अब केरल में वामपंथी हिंसा का मुद्दा भी पूरे जोरों के साथ उठाया है और इसके गहन जांच की मांग की है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज वामपंथी शासकों को मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराते हुए आरोप लगाया है कि वह पश्चिम बंगाल और केरल में जनता की आवाज को दबाने के लिये लोकतांत्रिंक तरीकों का इस्तेमाल कर रही है1यहां मानवाधिकार दिवस पर..केरल में हिंसा..विषयपर भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद श्री सिंह ने कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल में वामपंथियों ने लोकतांत्रिक तरीके से वोट लेकर सत्ता हासिल की है लेकिन उन्होने अपनी विचारधारा के विरोधियों को बर्दाश्त नही किया जिसका खामियाजा पिछले कई दशकों से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.आरएसएस.के कार्यकर्ता भुगत रहे है1उन्होंने कहा किदिल्ली में यह वामपंथी अपने को दबे कुचले वगो का हिमायती बताते है पर बंगाल और केरल में इन्हीं पर जुल्म ढाते हैंं
इस अवसर पर कन्नूर में वामपंथियों के हिंसा के शिकार हुए लोगों को मीडिया के सामने पेश किया गया1जिनमें अधिकांश लोग विकलांग हुए है1उन्होने कहा कि पिछले कुछ सालों में भाजपा और आरएसएस के 150 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई और हजारों विकलांग बना दिये है
इस अवसर पर अन्य नेताओं के अलावा भाजपा में केरल मामलों के प्रभारी बलबीर पूंज.सांसद चंदन मित्रा.भाजपा केरल प्रदेश अध्यक्ष पी के कृष्णादास.और प्रदेश उपाध्यक्ष वी मुरलीधरन ने भी अपने विचार रखे
निगम.प्रमोद.मधुलिका लखमी1819वार्ता..


Click it and Unblock the Notifications
