विद्यालय भवन व छात्रावास निर्माण के लिये 36 करोड़ पए का प्रस्ताव
लखनऊ 10 दिसम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश सरकार ने सघन क्षेत्रीय विकासकार्यक्रम योजना के तहत अल्पसंख्यक बहुल पिछडे जिलों में गैर सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं उनमेंबालिका छात्रावास के निर्माण के लिये केन्द्र सरकार को करीब 36 करोड़ पए के प्रस्ताव भेजे हैं
प्रदेश के मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री शाहजिल इस्लाम अंसारी ने आज यहां बताया कि राज्य के अल्पसंख्यक बहुल पिछडे जिलों में चयनित 15 संस्थाओं में विद्यालय भवन के निर्माण के लिये 23 करोड़ 94 लाख 80 हजार पए तथा बालिका छात्रावास बनवाने के लिये 12 करोड 13 लाख 17 हजार पए समेत कुल 36 करोड़ सात लाख 25 हजार पए की वित्तीय सहायता अवमुक्त करने के लिये केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है
उन्होंने बताया कि चयनित संस्थाओं में लखनऊ का इरम कान्वेन्टइण्टर कालेज तथा इरम कान्वेन्ट गल्र्स इण्टर कालेज. बाराबंकी स्थितइरम कैफी इण्टर कालेज तथा इरम कान्वेन्ट इण्टर कालेज. ज्योतिबाफुलेनगर का एन.ए.एम.इण्टर कालेज. गोण्डा का हाजी लालमोहम्मद बालिका इण्टर कालेज व एच.यू.बालिका इण्टर कालेज. कौशाम्बी का हाश्मी बालिका इण्टर कालेज. पीलीभीत स्थित इकरा पब्लिक गल्र्स इण्टर कालेज. बहराइच का मदरसा मिल्ली इस्लामिकउच्चतर माध्यमिक विद्यालय. बदायूं की कानवेंट एजुकेशनल सोसाइटीप्रमुख रूप से शामिल है
सलीम शिव मनोरंजन 2019 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
