म प्र के खरगोन लोस और सांवेर विस क्षेत्र में प्रचार का शोर थमा
इंदौर 10 दिसंबर .वार्ता.गुजरात चुनाव के कारण प्रमुख दलों के बडेनेताओं के प्रचार से महरूम रहे मध्यप्रदेश के खरगोन लोकसभा औरइंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के लिए आज शामपांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया
दोनों ही स्थानों पर 12 दिसंबर को मतदान होना है और 15दिसंबर को मतगणना की जाएगी1खरगोन में लाभ के पद पर होने सेजुडे मामले में सांसद कृष्णमुरारी मोघे को अयोग्य ठहराए जाने तथासांवेर में पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक प्रकाश सोनकरके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है
हाई प्रोफाइल गुजरात चुनाव की छाया ने इन दोनों ही स्थानों केप्रचार परिदृश्य को प्रभावित किया और यही कारण रहा कि राजनीतिकदलों के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से खरगोन और सांवेर वंचितरहे1चुनाव प्रचार का शोर थम जाने के बाद अब मैदान में डटे प्रत्याशीमतदाताओं से घर घर संपर्क कर प्रचार करेंगे
भाजपा और कांग्रेस की आेर से दोनों ही स्थानों पर प्रचार करनेवाले अन्य प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और कांतिलालभूरिया ् युवा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सचिन पायलट एवंकांग्रेस महासचिव वी नारायण सामी शामिल थे1 जबकि भाजपा कीआेर से वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज एकमात्र सितारा प्रचारक रहीं1 भाजशकी आेर से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलादपटेल ने सभाओं को संबोधित किया
अखिलेश मधुलिका लखमी1838जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
