पाकप्रशिक्षित आतंकवादियों की खाडी देशों मेंं हमले की योजना
दुबई 10 दिसंबर .वार्ता .राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन ने आगाह किया है कि पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी खाडी और पश्चिमी देशों के शीर्ष राजनेताओं और आर्थिक ठिकानों पर हमले की फिराक में हैं
बहरीन के मनामा में सुरक्षा विषयों पर आयोजित एक सम्मेलन में श्री नारायणन ने कहा कि अफागानिस्तान से लगती पाकिस्तान की सीमा पर अल कायदा के नये प्रशिक्षण शिविर सक्रिय हो गये हैं 1 इन शिविरों मेंं प्रशिक्षित आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों को हासिल करने की तमन्ना रखते हैं
स्थानीय मीडिया की खबरों में भारतीय खुफिया एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि 14 देशों के लोगों को शीर्ष स्तर के राजनेताओं और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है1 आर्थिक ठिकानों में तेल पाइपलाइन.गोदामों .बिजली केद्रों और समुद्री टैंकर शामिल हैं
श्री नारायणन ने कहा कि इन आतंकवादियों को कठिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है और खाडी के अरब देश इनके खास निशाने पर हैं 1उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में काफी पैसा लगाया जा रहा है और उन्हें बेहतर अस्त्र शस्त्र मुहैया कराये गये हैं तथा उन्हें अत्याधुनिक तकनीकों का इसतरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि वे कमजोर ठिकानों को निशाना बना सकें
नीलिमा विनोद लखमी1709वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
