भाजपा को अभी तक नुकसान नहीं पहुंचा सकी हैं उमा भारती . स्वराज
बडवानी.मप्र.10 दिसंबर.वार्ता.भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.की वरिष्ठनेता सुषमा स्वराज ने भारतीय जन शक्ति.भाजश.अध्यक्ष उमा भारतीको अपनी पार्टी के लिए किसी तरह का खतरा मानने से इंकार करते हुएआज कहा कि सुश्री भारती अब तक भाजपा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकी हैं
श्रीमती स्वराज ने बडवानी जिले के सेंधवा में पत्रकारों से कहा किभाजश के गठन के पश्चात से अब तक सुश्री भारती भाजपा को नुकसान पहुंचाने में असफ्ल सिद्ध हुई हैं1 उन्होंने कहा कि सुश्री भारती भाजपा से निष्कासित किये जाने के बाद से मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में हुए कईचुनावों में भाजपा को कमजोर नहीं कर पायीं
उन्होंने भाजपा को महासमुद्र निरूपित करते हुए इसे कार्यकर्ताओंका समूह बताया1उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति पर आश्रितनहीं है
सुश्री भारती के भाजपा में वापसी के संबंध में उनकी राय के बारेमें पूछे जाने पर श्रीमती स्वराज ने कहा कि यह उनकी पसंद या नापसंदका मामला नहीं है1इस संबंध में अभी तक भाजपा संसदीय दल मेंकोई चर्चा नहीं हुई है1उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछलेविधानसभा चुनाव किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं बल्कि पार्टी कीएकजुटता से जीते गये थे
रामसेतु मुद्दे पर पूछे जाने पर श्रीमती स्वराज ने कहा कि यह करोडों हिन्दुओं की आस्था से जुडा मामला है ्इस पर प्रश्नचिन्ह लगाने का किसी को अधिकार नहीं है
सोहाराबुद्दीन मुठभेड मुद्दे पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलक्ष्य किये जाने संबंधी प्रश्न के उत्तर में श्रीमती स्वराज ने कहा कि यहमसला अब चुनाव आयोग के समक्ष है और सभी को आयोग के निर्णयका इंतजार करना चाहिए
सं.श्रवण शिव लखमी184
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
