होलसिम ने बढ़ाए अम्बुजा में शेयर
नई दिल्ली, 5 दिसम्बरः विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता होलसिम लिमिटिड ने 78 करोड़ डॉलर यानी तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश कर अम्बुजा सीमेंट्स लि. में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी और खरीद ली है.
इसके साथ अम्बुजा सीमेंट्स में स्विटजरलैंड की कंपनी होलसिम की कुल हिस्सेदारी 46 प्रतिशत हो गई है.कंपनियों की ओर से आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार होलसिम ने अम्बुजा के संस्थापक परिवार से ये शेयर खरीदे. सौदे की राशि आंतरिक स्रोतों और मौजूदा ऋण सुविधाओं से जुटाई गई.


Click it and Unblock the Notifications
