केन्द्र सरकार देश को विभाजित करने का प्रयास कर रही .सुषमा

धर्मशाला .05 दिसंबर .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार पर देश को विभाजित करने का प्रयास करने का आरोपलगाया है

श्रीमती स्वराज ने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जसूर में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संसद मेंदिये गये उस वक्तव्य पर गहरी नाराजगी व्यक्त की जिसमें उन्होंने कहाथा कि राष्ट्रीय संसाधन पर मुसलमानों का पहला अधिकार बनता है

श्रीमती स्वराज ने कहा कि संसाधनों पर पहला अधिकार देश केगरीबों को होने चाहिए न कि एक खास धर्म को1उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में देश एक और विभाजन की आेर बढ रहा है

उन्होंने आश्वयक वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि के लिए कांग्रेस प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया1 उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें विफ्ल हो गयी है

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य के प्रत्येकपरिवार के एक सदस्य को रोजगार देने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करने में विफ्ल रही है 1इसके साथ ही वह श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन करने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने में भी विफ्ल रही

सं.इंद्र नंद2037 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+