सबरीमाला में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो तैनात
पतनमतिट्टा 05 दिसम्बर .वार्ता. बाबरी मस्जिद विध्वंस की कल बरसी होने के मद्देनजर सबरीमाला सन्नीधानम में आज राष्अ्रीय सुरक्षा गार्ड .एनएसजी. कमांडो तैनात कर दिये गये
पुलिस के मुताबिक मल्लिकापुरम भगवती मंदिर. पम्पा गणपति मंदिर तथा अयप्पा मंदिर परिसर के संवेदनशील स्थानों पर एन एस जी के 30 कमांडो के अलावा बम निरोधक दस्ते और गश्ती दल भी तैनात किये गये हैं1 तमिलनाडु. आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के पुलिसकर्मियों ने विशेष सुरक्षा दल गठित किया है1 तीर्थयात्रियों को आज शाम पांच बजे के बाद 18 पवित्र सीढियों पर चढने की अनुमति नहीं होगी1 पानी की टंकियों. पंपिंग स्टेशनों. बिजली के सब स्टेशनों और ट्रांसफामर्स जैसे अहम स्थानों पर सशस्त्र गार्ड तैनात किये गये हैं1 सन्तिधानम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गयी है1 पम्पा और सन्निधानम पर मेटल डिटेक्टर लगा दिये गये हैं1 पुलिस ने परिसर की दुकानों पर काम करने वालों के उंगलियो के निशान लेने आरंभ कर दिये हैं
रीता.मधूलिकासुनील1423वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
