कश्मीर में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गये. दो जवान शहीद
श्रीनगर 05 दिसंबर .वार्ता. दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ कल रात भर चली मुठभेड में लश्करे तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये1 इस दौरान सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल .सीआरपीएफ. एवं पुलिस के एक..एक कांस्टेबल घायल हो गए1 इसके साथ ही घाटी में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है
सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बल के 130वीं बटालियन और पुलिस ने कल रात श्रीनगर से 30 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना पर एक संयुक्त अभियान चलाया1 प्रवक्ता ने बताया कि एक घर में छुपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की तलाशी से पहले ही उन पर गोलीबारी शुरू कर दी1 इस गोलीबारी में पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद इमरान लोन घायल हो गया1 इसकी सूचना मिलने पर आसपास के शिविरों से सुरक्षा बलों के और जवानों को मुठभेड स्थल की आेर रवाना किया गया1 बाद में राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन के जवान भी आतंकवादियों के खिलाफ इस अभियान में शामिल हो गए
प्रवक्ता ने बताया कि आंतकवादियों के विद्ध यह अभियान पूरी रात चला1 इस मुठभेड में मकान में छिपे लश्कर के दोनों आतंकवादी मारे गए1 हालांकि इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हो गए तथा सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया
प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने चंदरहमा में मुज्जफर अहमद नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी1 इसके साथ ही पुलिस ने श्रीनगर के अब्दुल्लाह पुल के पास से करीब तीस वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है
अमित समरेन्द्र वीरेन्द्र1534 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
