कपडा उद्योग में निजी पूंजी निवेश को बढावा दे सरकार
नयी दिल्ली 05 दिसंबर.वार्ता. भारत के कपडा उद्योग क्षेत्र में ताजा निवेश तथा क्षमता विस्तार के महत्व को रेखांकित करते हुए उद्योग व्यापार संगठन एसोचैम ने सरकार से इस क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश को बढावा देने की मांग की है
एसोचैम ने अपनी सिफ्ारिश की है कि वैविक निर्माण एवं निजी पूंजी कोषों को छोटी कपडा इकाईयों में निवेश के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि इस क्षेत्र निवेश को बढावा मिल सके
व्यापार संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है लगातार मजबूत हो रहे रूपए की वजह से कपडा उद्योग को काफ्ी परेशनियों का सामना करना पडा है1साथ ही कडे श्रम कानूनों तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके ब्रांड की मजबूती ने भी उद्यमियों को प्रतिस्पर्धी क्षमता को प्रभावित कर रही है1रिपोर्ट में सरकार से मांग की गई है कि वह वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र मेें पूंजी निवेश के इच्छुक लोगों को आर्कषक सुविधाएं मुहैया कराए
सरकार के समक्ष पेश किए गए भारतीय वस्त्र उद्योग के बारे में इस रिपोर्ट में सिफ्ारिश की गई है कि वह इस उद्योग के विकास के लिए पांच साल का एक एजेंडा तैयार करे और इसके वास्ते उद्योग जगत.श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर काम करे
गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि भारत से वस्त्र निर्यात में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस क्षेत्र में 20 लाख नौकरियों में कटौती हुई है
पुनीत कैलाश मनोरंजन 1604 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
