केशुभाई मामले में घिरे रामनाईक

नयी दिल्ली 05 दिसंबर वार्ता भारतीय जनता पार्टी की अनुशासनसमिति के अध्यक्ष राम नाईक ने गुजरात में नरेंद्र मोदी सरकार कोसत्ता से उखाड फेंकने की अपील करने वाले वरिष्ठ नेता केशुभाईपटेल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये अपने विवेकाधिकार काइस्तेमाल करने से आज इंकार कर दिया

श्री नाईक पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कुष्ठ रोगियों के बारेमें उपराष्ट्रपति को दिये गये ज्ञापन के संबंध में संवाददाताओं कोजानकारी देने आये थे लेकिन संवाददाताओं ने पार्टी की अनुशासनसमिति के अध्यक्ष होने के नाते केशुभाई बनाम नरेंद्र मोदी से जुडेसवालों की डी लगा दी

यह पूछे जाने पर कि श्री केशुभाई ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जोबयान दिये है उसे संज्ञान में लेकर अनुशासन समिति के अध्यक्ष के नातेक्या अपने विवेकाधिकार का इस्तेमाल कर कार्रवाई करेंगे श्री नाईकनेे इसका सीधा उत्तर देने से इंकार कर दिया1बाद में उन्होंने कहा किअगर चुनाव के बाद प्रदेश इकाई या संसदीय दल की आेर से श्रीकेशुभाई के खिलाफ अनुशासनहीनता का मामला उनके समक्ष आएगातो वह विचार करेंगे1 उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी से निकाले गयेविधायक यदि निष्काशन के फैसले के खिलाफ अपील करते हैं तो वहउसपर अवश्य विचार करेंगे1 यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा श्री केशुभाई के खिलाफकार्रवाई करने से डरती है उन्होंने कहा कि पार्टी अतीत में दिल्ली केपूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना और तेज तर्रार नेत्री उमा भारती केखिलाफ कार्रवाई कर चुकी है और उन्हें पार्टी से निकाला गया है

उपाध्याय.संजीव.रमेश1722वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+