हिमाचल के अलावा गुजरात में भी कांग्रेस लिए प्रचार करेंगी भट्टल
चंडीगढ 05 दिसम्बर.वार्ता. पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य कीपूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल हिमाचल प्रदेश के अलावा गुजरातविधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगी1 प्रदेश पार्टी मुख्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती भट्टल सात दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश के नालागढ और बद्दी क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगी1 इसके बाद आठ से दस दिसम्बर तक वह गुजरात के चुनाव प्रवार दौरे पर जाएंगी1 श्रीमती भट्टल पंजाब में कांग्रेस की हर स्तर पर गतिविधियां तेज करने के उदेश्य से 13 दिसम्बर को राज्य में जिला रैलियां और धरने .22 दिसम्बर को तरण तारन जिला रैली .23 दिसम्बर को गुरदासपुर जिला रैली को सम्बोधित करेंगी1 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 25 दिसम्बर को फतेहगढ़ साबिह में जोड मेला राजनीतिक सम्मेलन और 28 दिसम्बर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर फिरोज़पुर में राज्य स्तरीय समारोहों में भी भाग लेंगी
रमेश जितेन्द्र मनोरंजन 1740 वार्ता.