संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक और समाजसेवी इसराणी का निधन
भोपाल 05 दिसंबर.वार्ता. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ .आरएसएस. के पूर्व क्षेत्र संघचालक और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष उत्तमचंद इसराणी का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया
वह 80 वर्ष के थे1 उनके परिवार में पत्नी. पुत्र और तीन पुत्रियां हैं
श्री इसराणी को जबलपुर में हृदयाघात के बाद भोपाल लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था1उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 11 बजे यहां सिंधी कालोनी स्थित उनके निवास से निकलेगी और अंत्येष्टि छोला विश्रामघाट पर होगी
विभाजन के बाद सिंध से यहां आकर बसने वाले श्री इसराणी काफी कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड गए थे1 संघ के भोपाल विभाग कार्यवाह. प्रांत कार्यवाह और प्रांत संघचालक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों को संभालने वाले श्री इसराणी ने करीब एक साल पहले बढती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते स्वयं ही क्षेत्र संघचालक के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया था1 प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री इसराणी ने समाज और लोगों के हितों से जुडे मुद्दों को लेकर अग्रणी रहते हुए कार्य किया1 आपातकाल में संघ परलगे प्रतिबंध के समय वह 19 माह तक जेल में भी रहे
संघ के क्षेत्र संघचालक श्रीकृष्ण माहेश्वरी और प्रांत संघचालक शशिभाई सेठ ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख वहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है
द्विवेदी जितेन्द्र मनोरंजन 1742 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
