आंतरिक सुरक्षा के लिये खुफिया तंत्र मजबूत किया जाये

नयी दिल्ली 05 दिसम्बर .वार्ता. देश में आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने केउद्देश्य से आज लोकसभा में खुफिया तंत्र को प्रभावी ढंग से सक्रियकरने और आतंकवादी गतिविधियों के लिये आ रहे धन पर रोक लगानेकी मांग की गई

भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार मल्होत्रा ने नियम 193 केअधीन आंतरिक सुरक्षा के बारे में चर्चा शुरू करते हुए देश मेंआतंकवादी घटनाओं के बढने पर चिन्ता व्यक्त की और सरकार में उन्हेंरोकने के लिये पोटा से भी ज्यादा कठोर कानून बनाने की मांग की

उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन संप्रग सरकार पर आतंकवाद सेसख्ती से निपटने की इच्छा शक्ति नही होने का आरोप लगाते हुए कहाकि उसने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन .राजग. सरकार द्वारा बनाये गयेपोटा कानून के खत्म कर आतंकवादियो को उत्साहित किया है

उन्होंने कहा कि अन्य देशों में आतंकवाद से लडने के लिये कानूनबनाये जा रहे है

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वषो में देश में आतंकवाद ने 70000लोगों की जाने ली है1 उन्होेंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीतिकी खातिर पोटा कानून खत्म किया गया है

सरकार के इस दावे पर कि जम्मू कश्मीर में स्थिति सुधरी है. श्रीमल्होत्रा ने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता आते ही समस्यापुन. खडी हो जायेगी

निगम.संजीव.रमेश1650जारी.वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+