मुख्यमंति्रयों को प्रधानमंत्री का समय न मिलने से रास में उत्तेजना

नयी दिल्ली 05 दिसम्बर .वार्ता. राष्ट्रीय खनिज नीति पर अपना पक्षरखने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन से मिलने का समय मांग रहे पांचराज्यों के मुख्यमंत्रियों को मुलाकात का समय नहीं दिए जाने काआक्रोश आज राज्यसभा में उबल पडा1 विपक्ष का गुस्सा इतना तेज था कि सदन को दस दस मिनट के लिएदो बार स्थगित करना पडा1 आखिरकार बीच बचाव के लिए वरिष्ठसदस्यों को हस्तक्षेप करना पडा1 विपक्ष के नेता जसवंत सिंह के कडेएतराज और इस पर गृहमंत्री शिवराज पाटिल के जवाब के बाद ही सदनकी कार्यवाही आगे बढ सकी1 शून्यकाल के दौरान बीजू जनता दल के श्री बी जे पांडा ने यह मुद्दाउठाते हुए कहा कि पांच राज्यों ..उडीसा.ारखंड. छत्तीसगढ.राजस्थान और कनार्टक के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय खनिज नीति के बारेेमें प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन उन्हें मुलाकात कासमय नहीं दिया गया1 यह सुनकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य उत्तेजित हो गए

भाजपा के श्री एस एस अहलूवालिया. श्री अरूण शौरी और श्री यशवंतसिन्हा ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्षी दलों द्वारा शासितराज्यों के साथ सौतेला बर्ताव कर रही है1 इस मुद्दे पर जब नोकोकऔर शोरशराबा बढता गया तो सभापति हामिद अंसारी ने सदन कीकार्यवाही पहले दस मिनट के लिए स्थगित की और इसके बादपीठासीन सभापति ने फिर से कार्यवाही इतनी देर के लिए स्थगित की1 उत्तेजित सदस्यों को शांत करते हुए गृह मंत्री शिवराज पाटिल नेकहा कि खनिज नीति के बारे में मंत्रियों का समूह बैठाया गया था औरमुख्यमंत्रियों के साथ उन्होंने कई कई घंटे बातचीत की थी1 उन्होंनेकहा कि यह महत्वपूर्ण दस्तावेज अब केबिनेट के पास जाना है औरबेशक सरकार इस पर पूरे देश की राय लेगी1 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीखुद अपनी पहल करते हुए मुख्यमंत्रियों. सांसदों और विधायकों तक सेमिलते रहे हैं और आगे भी वह उनसे मिलने में प्रसन्नता महसूस करेंगे1 कौशिक.संजीव.रमेश1600वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+