ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक अधिग्रहण करने की कोशिशों में जुटी रिलायंस
मुंबई 05 दिसंबर.वार्ता. देश की अग्रणी उद्योग समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऊर्जा क्षेत्र में 15 अरब डालर तक का विश्व स्तरीय अधिग्रहण करेगी
रिलायंस के अंतर्राष्ट्रीय तेल कारोबार के अघ्यक्ष अतुल चंद्रा ने रायटर भारत निवेश सम्मेलन के दौरान इस आशय की जानकारी दी1उन्होने कहा कि यह एक बडा अधिग्रहण होगा और इसमें 10 से 15 अरब डालर के बीच निवेश किया गया जाएगा
श्री चंद्रा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रिलायंस तेल का उत्पादन करने वाली कंपनी खरीदेगी या विपणन या शोधन करने वाली कंपनी1 उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर इस संबंध में कुछ स्पष्ट हो पाएगा1 गौरतलब है कि रिलायंस ने पश्चिम एशिया. एशिया प्रशांत और दक्षिण अमरीका में अन्वेषण गतिविधियां शुरू की है
श्री चंद्रा ने कहा कि उनकी कंापनी पूर्वी अफ््रीका में भी भी अपने कारोबार का विस्तार करने को इच्छुक है
पुनीत कैलाश जगबीर1810वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
