जद.एस.सभी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में उम्मीदवार खडा करेगा
मैसूर 05 दिसम्बर.वार्ता. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज घोषणा की कि जनता दल जद.एस. राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खडा करेगी1 श्री कुमारस्वामी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक में जद.एस. अक्षुण्ण और मजबूत है और वह अपने बूते पर सत्ता में लौटेगी1 पार्टी में असंतुष्ट गतिविधियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि पार्टी नेतृत्व से नाखुश नेताओं से बात करने के बाद इसे जल्दी समाप्त कर दिया जाएगा1 उन्होंने कहा.. मैं पार्टी के वरिष्ठ नेता एम पी प्रकाश से जल्दी ही मुलाकात कंगा और यदि कोई मतभेद है तो उसे दूर करने की कोशिश कंगा1. श्री कुमारस्वामी ने कहा कि पूर्व मंत्री और पार्टी नेता चेलुवराया स्वामी ने उनसे बातचीत करने के बाद पार्टी नहीं छोडने का फैसला किया है1 उन्होंने राज्य में बीस माह के जद.एस.भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. शासन के दौरान भाजपा नेताओं पर सहयोग करने के बजाय परेशानियां खडी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने जद .एस. को धोखा दिया1 यदि भाजपा इतनी मजबूत होती तो वह अन्य पार्टियों से दलबदल को बढावा देने का काम नहीं करती1 श्री कुमारस्वामी ने पार्टी नेता और पूर्व मंत्री जी टी देवेगौडा के पार्टी छोडकर भाजपा में शामिल होने को जल्दबाजी में लिया फैसला बताते हुए कहा कि वह मैसूर में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे और जल्दी ही जिला अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे1 इस बीच. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व में परिवर्तन की जरूरत की संभावना से इन्कार करते हुए कहा कि पार्टी कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में आगामी चुनाव का सामना कर सकती है1 उन्होंने गुलबर्गा में संवाददाता सम्मेलन में कहा.. पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन का कोई प्रस्ताव नहीं है लेकिन 16 दिसम्बर के बाद जिला कांग्रेस समिति का पुनर्गठन किया जाएगा1. उन्होंने अगले साल अप्रैल या मई में चुनाव की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी किसी राजनीतिक दल के साथ गठजोड नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लडेगी1 इस सवाल पर कि क्या उनके पूर्ववर्ती एस एम कृष्णा को राज्य की राजनीति में वापस लाया जाएगा. श्री सिंह ने कहा कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व ही फैसला करेगा1 अजय इंद्र जगबीर2046वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
