सरकार ने महिला आरक्षण के मामले में धोखा दिया .. महिला संगठन

नयी दिल्ली 05 दिसम्बर .वार्ता. महिला संगठनों ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक संसद में पेश नहीं कर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाते हुए इस विधेयक को संसद में जल्द से जल्द पेश कर न्यूनतम साा कार्यक्रम में किए गए अपने वायदे को पूरा करने क ी मांग की है

महिला संगठनों ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि उनका मानना है कि सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधित विधेयक को संसद में पेश नहीं कर महिलाओं धोखा दिया है

संगठनों ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सार्वजनिक रूप से कई बार यह बात दोहरायी है कि वेे इस मुद्दे पर प्रतिबद्ध हैं लेकिन इसके बावजूद विधेयक को संसद के वर्तमान शीतकाल सत्र मेंं नहीं लाया गया

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के साढे तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई विवादस्पद विधेयक पारित किए गए लेकिन इस बार भी सर्वसम्मति का बहाना बनाकर महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश नहीं किया गया

महिला संगठनों को कहना है कि यह विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान जैसे पडोसी देशों से भी पीछे है जिसने संसद में महिलाओं के लिए 22 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है 1 इसके साथ ही पेनाल ने भी आने वाले चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है

महिला संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी .भाजपा . पर महिला आरक्षण के मामले पर अस्पष्ट नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उसकी दोहरी नीति उजागर हुई है

अमित.समरेंद्रसुनील1727वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+