संत फ्तेह सिंह की कुर्बानी को भुलाया नहीं जायेगा. बादल
बरनाला 05 दिसंबर .वार्ता. पंजाब के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकालीदल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर सदैव पंजाब के साथधोखा करने का आरोप लगाते हुये कहा कि भाषा के आधार पर प्रांतोंके बंटवारे के समय पंजाबी प्रांत पूरा नहीं बनाया गया
श्री बादल ने आज बिदयाना गांव में संत फ्तेह सिंह की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य के हित में उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है
उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पंजाब के सिर पर 75 हजार करोड रूपये का रिण छोड दिया परंतु हमारी सरकार फ्िर भी जनता से किए सभी वायदे निभा रही है1 पंजाब में सभी गांवों को शुद्ध पेयजल. सीवरेज प्रणाली और अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल कालेजों की सुविधांबेहतर ढंग से उपलब्ध करायी जा रही है
उन्होंने बताया कि गांवों में पहले 30 लीटर प्रति व्यक्ति पेयजलकी सुविधा थी जिसे अब बढाकर 70 लीटर किया जा रहा है1 उन्होंनेपंचायतों से अपील की कि वे नियमों के अनुसार पेयजल और सीवरेजसुविधा का लाभ उठाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को नहरी पानी की आ रहीसमस्या को दूर करने हेतु नहरों.नालों की सफ्ाई करवायी जायेगी. बिजली समस्या से निपटने के लिए राज्य से नये थर्मल प्लांट लगाए जा रहे हैं1 उन्होने कहा कि साढे तीन वषोर्ं में बिजली का उत्पादन इतना बढ जाएगा कि पंजाब बिजली अन्य प्रांतों को बेचने के भी काबिल हो जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिये राज्य में 17 हजार अध्यापकों की नई भर्ती तीन महीनों के भीतर कर दी जाएगी1 उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी पर चिंता व्यक्ति करते हुए कहा कि भठिंडा में कैंसर. हृदय रोग और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा
सं इंद्र जगबीर 2036वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
