भगवान राम के बारे में करूणानिधि की टिप्पणी की जांच के आदेश
बेंगलूर 04 दिसंबर .वार्ता. कर्नाटक की राजधानी बेंगलूर की एक अदालत ने पुलिस को रामसेतु के मुद्दे पर विवादास्पद बयान देकर कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं कथित प से आहत करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के खिलाफ दर्ज एक शिकायत की जांच का आदेश दिया है
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ने माडिवाला पुलिस को एस उमेश नाम के वकील की शिकायत की जांच के आदेश दिये हैं1 श्री उमेश ने माडिवाला पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी1 न्यायमूर्ति मालापुर ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य की पुलिस को इसकी जांच करने और मामले की रिपोर्ट अदालत मे पेश करने के निर्देश दिये
नीलिमा अजय जगबीर2256वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
