औषधीय संसाधनों की तस्करी की संभावना से इंकार नहीं
नयी दिल्ली 05 दिसम्बर .वार्ता. सरकार ने आज स्वीकार किया किजैविक संसाधनों के गैर कानूनी उपयोग और तस्करी की संभावना सेइनकार नहीं किया जा सकता1 इनके संरक्षण के लिये राष्ट्रीय हर्बलसंस्थान जैसे किसी संस्थान के गठन का भी फिलहाल कोई प्रस्तावनहीं है
पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री नमो नारायण मीना ने आज लोकसभामें प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संतोष गंगवार के सवालका जवाब देते हुये यह जानकारी दी1 उन्होंने कहा कि जैविक संसाधनोंकी आसान उपलब्धता के चलते दिक्कतें आ रही हैं
उन्होंने मध्य भारत के पर्वतीय इलाकों में औषधीय पौधों कीसघनता में आ रही कमी स्वीकार की लेकिन इसके लिये मानव जनितकारणों को दोषी ठहराया1 उन्होंने एक अनुपूरक प्रश्न के उत्तर में कहाकि अमूल्य औषधीय पौधों के संरक्षण के लिये राष्ट्रीय हर्बल संस्थानजैसा कोई संस्थान खोलने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है
अनुपमा.सुरेश.रमेश1252जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
