महाजन हत्याकांड.एसएमएस वैध प्रमाण नहीं.. बचाव पक्ष

मुंबई. 05 दिसंबर. वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. नेता प्रमोद महाजन हत्याकांड में बचाव पक्ष ने आज कहा कि इंडियन एवीडेंस एक्ट के अनुसार एक एसएमएस संदेश को वैध प्रमाण नहीं माना जा सकता

बचाव पक्ष के वकील हर्षद पोंडा ने कहा कि इंडियन एवीडेंस एक्ट के तहत सुरक्षित इलेक्ट्रानिक प्रमाण स्वीकार्य है लेकिन एसएमएस सुरक्षित नहीं है और उससे छेडछाड की जा सकती है इसलिए एसएमएस को वैध प्रमाण नहीं माना जाना चाहिये

बचाव पक्ष ने अभियोजन पक्ष के इस तर्क का भी विरोध किया किघटना के बाद प्रवीण महाजन के पुलिस को दिये बयान को उसकाइकबालिया बयान माना जाये

श्री पोंडा ने कहा कि कानून इसकी इजाजत नहीं देता1 उन्होंने कहाकि घटना के बाद प्रवीण महाजन का बयान सक्षम अधिकारी ने दर्जनहीं किया था इसलिए उसे इकबालिया बयान नहीं माना जा सकता

अभियोजन पक्ष का तर्क है कि चूंकि आरोपी ने खुद ही जाकर घटना के बारे में पुलिस को बयान दिया और प्राथमिकी दर्ज की गयी इसलिए प्रवीण के उस बयान को इकबालिया बयान माना जाए

प्रवीण महाजन पर आरोप है कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल को उसने अपने भाई प्रमोद के घर जाकर उन पर गोलियां चलाई थीं1 प्रमोद महाजन की दस दिन बाद हिंदुजा अस्पताल में मौत हो गयी थी

महेश.इंद्र नंद2023 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+