हैदराबाद में जूनियर डाक्टर हडताल पर
हैदराबाद 05 दिसंबर .वार्ता. आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में निलोफर अस्पताल में डाक्टरों पर विधायक अफसर खान के समर्थकों द्वारा कथित प से हमला करने के विरोध में मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डाक्टरों की हडताल आज चौथे दिन भी जारी रही
मामले के समाधान के लिए सरकार द्वारा बातचीत के लिए बुलाये जाने के बावजूद जूनियर डाक्टर अपनी इस मांग पर अडे हुए हैं कि सरकार डाक्टरों. नसो. पर हमला करने वाले तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालोें की गिरफ्तारी के लिये एक अध्यादेश लाये तथा सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेष सुरक्षा बल तैनात करे
इसी बीच निलोफर चिल्ड्रेन अस्पताल के सीनियर डाक्टर भी इस बहिष्कार में शामिल हो गये हैं और उन्होंने धमकी दी है कि जबतक उनकी मांग नहीं मानी जाती तबतक वे कार्य पर नहीं लौटेंगे
सुमन.मधूलिका.रीतासुनील1433वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
