संप्रग सरकार देश हितों के साथ समौता कर रही है. आडवाणी

कुल्लू 05 दिसम्बर.वार्ता. पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृ ष्ण आडवाणी नेकेन्द्र की कांग्रेस संयुक्त प्रगतिशीन गठबंधन .संप्रग. सरकार पर आजआरोप लगाया कि वह अमरीका के साथ परमाणु समौते के नाम परदेश के हितों के साथ समौता कर रही है और ऐसी पार्टी को सत्ता में बनेरहने का कोई अधिकार नहीं है

श्री आडवाणी ने 19 दिसम्बर के राज्य विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन .राजग. सरकार ने तो अपने शासन में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था और संप्रग सरकार अमरीका से वादा कर रही है कि वह भविष्य में परमाणु परीक्षण नहीं करेगी1 उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो देश हितों की रक्षा करने में असमर्थ है उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है1 भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जनसंघ ने 1964 में यह प्रस्ताव पारित किया था कि जब कभी वह देश में सत्ता में आएगा तो परमाणु बम बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा1 उन्होंने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा जब सत्ता में आई तो उसने 11 मई 1998 को परमाणु परीक्षण कर अपना प्रण पूरा कर दिया1 वरिष्ठ भाजपा नेता ने महसूस किया कि वोट बैंक की राजनीति देशको विभाजित कर रही है1 उन्होंने संसद हमले मेंं अदालत द्वारा दोषीठहराए गए अफज़ल गुरू को फांसी न दिए जाने के लिए संप्रग सरकारको आडे हाथ लेते हुए कहा कि ऐसा केवल अल्पसंख्यकों की तुष्टिकरण की नीति के तहत किया जा रहा है1 उन्होंने कहा कि यह और भी शर्म की बात है कि संसद हमले में शहीद जवानों के परिवारों द्वारा सरकार की इस नीति के विरोध में शौर्य पदक लौटाए जाने के बावजूद कांग्रेस सरकार उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकी1 रमेश इंद्र जगबीर2038जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+